बिहार

संभावित बाढ़ को लेकर जिला पदाधिकारी ने किये धार का निरक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले पंचायत एवं गांवों को बाढ़ के पानी से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कारगर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी एच द्वारा नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत गेरुआ धार एवं मध्य विद्यालय चंदा का भौतिक निरीक्षण किया गया है। पूर्वी कोसी मुख्य नहर बीरपुर चंदा सैफन से जो पानी निकलता है, इसी पानी से आसपास के पंचायत एवं गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसके नियंत्रण को लेकर मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पूर्वी कोसी मुख्य नहर के समानांतर एक चैनल का निर्माण कर चंदा सैफन के पानी को गेरुआ धार में गिराने की दिशा में अग्रेतर करवाई अविलंब करें।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: