बिहार

पुल का निर्माण पूर्ण मगर एप्रोच पथ अधूरा

अररिया, रंजीत ठाकुर : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मधुरा उत्तर वार्ड नं 4 नगर पंचायत नरपतगंज में 2.29230 की लागत से निर्मित आरसीसी 17.60 मीटर का ब्रिज का निर्माण किया गया है । जबकि एप्रोच पथ पर महज मिट्टी तथा गिट्टी डाल कर संवेदक के द्वारा छोड़ दिया गया है । जिस कारण अक्सर बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं तथा चोटिल भी हो रहे है । जबकि एकरार नामा के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को ही कार्य समाप्त हो गया है । वहीं ग्रामीण सीताराम साह ,दिलीप साह,शिवजी पासवान ,दुरमित लाल पासवान ,बिंदेश्वरी साह ,सुभाष कुमार साह आदि कहते है कि पुल का निर्माण चार माह पूर्व ही हो चुका है जबकि संवेदक की लापरवाही के कारण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत सहायक अभियंता शम्भू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी आपसे मिला है। संवेदक के द्वारा जीसीबी किया गया है। दो दिनों के अंदर एप्रोच पथ का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: