बलिया, संजय कुमार तिवारी : यूपी समाजवादी पार्टी के सलेमपुर सांसद रामाशंकर राजभर से ने बलिया में इंडिया ब्लॉक द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ा बयान दिया। “बीजेपी के सवाल, अगर वोट चोरी हुआ तो केरल में कांग्रेस की सरकार कैसे बन गई?” इन सवालों पर कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी का जनाधार नहीं है वहां बीजेपी पंगा नहीं लेगी क्योंकि वोट कटेगा तो एक सीमा में ही कटेगा इसलिए केरल, तमिलनाडु में कोई शिकायत नहीं आई इसलिए इन राज्यों में वोट नहीं कटा।शिकायत बंगाल से आई और गोवा से आई।
उन्होंने कहा कि गोवा में 73 आदमियों का नाम बढ़ाने के लिए 7 बार राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत के चुनाव कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी लेकिन उन सबका वोटर लिस्ट में नाम नहीं चढ़ा। वोट कटे हैं बंगाल, बिहार और उत्तरप्रदेश में। साढ़े सात हजार ऐसे मतदाता का नाम कटा जो नाम काटने के लिए दरख्वास्त भी नहीं दिया, हम लोगों ने उत्तरप्रदेश से साढ़े बाइस हजार वोटरों के नाम भेजे कि कैसे इन वोटरों के नाम कटे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विपक्ष यही चाहता है कि निर्वाचन आयोग पूर्ण रूप से निष्पक्ष हो जाए लेकिन ज्ञानेश कुमार के रहते ऐसा संभव नहीं दिख रहा है इसलिए संपूर्ण देश ज्ञानेश कुमार के वोट चोरी के खिलाफ एकजुट हो रहा है।
