बिहार

चितकोहरा-बेउर भाकपा माले लोकल कमिटी का 8वां सम्मेलन बेउर मुशहरी में संपन्न

फुलवारीशरीफ, अजित। बुधवार को बेउर मुशहरी के प्रांगण में भाकपा माले लोकल कमिटी चितकोहरा-बेउर का 8वां सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन खेत मजदूर नेता सह फुलवारीशरीफ विधायक गोपाल रविदास ने किया. उद्घाटन से पूर्व ग्रामीण जनता ने विधायक गोपाल रविदास को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सभी प्रतिनिधियों ने एक मिनट का मौन रखकर न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी।

सम्मेलन में भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य सह पटना महानगर सचिव का० अभ्युदय, जीतेन्द्र प्रसाद, मुर्तुजा अली, कृष्णा प्रसाद, भाकपा माले नेता राम नरेश यादव, पटना शहर फुटपाथ संघ के मो० शहजादे आलम, सत्येन्द्र शर्मा, आबदा खातून, शौकिलाल यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

सम्मेलन को संबोधित करते हुए फुलवारीशरीफ विधायक गोपाल रविदास ने आतंकवादी घटनाओं और हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में मारे गए आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने अमेरिका के सामने घुटने टेकने वाली नीति का जमकर विरोध किया।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: