बिहार

दस साल के अज्ञात बच्चे को बस ने कुचला, मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के रामकृष्णा नगर थाना अंतर्गत न्यू बाइपास पर गुरुवार की रात बेलगाम रफ्तार से जा रही अज्ञात बस वाले ने उसे कुचल दिया । घटना के बाद बस लेकर चालक फरार हो गया वहीं बच्चे को गंभीर हालत में बाईपास के नारायणी हॉस्पिटल में स्थानीय लोगो ने भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंचे रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो पायी. थाना पुलिस के मुताबिक बाइपास पर अज्ञात तेज रफ़्तार बस ने एक बच्चा को कुचल दिया जिसे अस्प्ताल में लोग ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस बालक के शव की पहचान और धक्का मारने वाली बस का पता लगाने में जुटी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कन्या प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में वार्षिक उत्सव सह दीक्षांत समारोह आयोजित

नवादा के रोह में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना में स्थानीय प्रशासन की सफलता उजागर हुई है : राजद

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

error: