बिहार

नरपतगंज में तेजस्वी यादव ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, मनीष के पक्ष में मांगा वोट

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल स्टेडियम परिसर में रविवार को एक चुनावी जनसभा को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद प्रत्याशी मनीष यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी व कारी सोहेब मौजूद थे। मंच संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव ने किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए का सरकार 20 साल से है, बताओ नरपतगंज की जनता, आपको क्या मिला? कुछ नहीं मिला। आपने तो सब कुछ एनडीए को दे दिया। लेकिन तेजस्वी को एक सीट आप लोगों ने नहीं दिया। पूरा बिहार एकजुट होकर आ रहा है, पूरा बिहार गोलबंद हो गया है। अगर स्थिर पानी भी एक जगह पानी अगर जमा हो जाए लंबे समय तक, तो वो पानी भी सड़ने लगता है और सड़ जाता है, बदबू देता है। तो खेत में एक ही ब्रांड का बीज, एक ही खेत में 20 साल तक जोतिएगा, तो खेत बंजर हो जाता है, फसल नहीं आता है।

अब समय आ गया है कि नया ब्रांड का, नया बीज खेतों में रोपा जाए, ताकि अच्छा फसल भी आए और आने वाले नस्लों का भविष्य भी बेहतर हो।उन्होंने कहा की बताओं तेजस्वी ने किसका नुकसान किया? क्या तेजस्वी से किसी को शिकायत है तो बताओ? हम सबके हैं, हम सबको साथ लेकर के चलना चाहते हैं। हिन्दू हो, मुसलमान हो, सिख हो, ईसाई हो, अगड़े हो, पिछड़े हो, दलित हो, आदिवासी हो, अति-पिछड़े हों, तेजस्वी सबको साथ लेकर के चलना चाहते हैं। 17 महीने उप-मुख्यमंत्री थे, तो 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दिया। जिसमें साढ़े 4 लाख शिक्षक कर्मियों को राजकीयकर्मी का दर्जा दिया, आरक्षण की सीमा को बढ़ाया, आईटी पॉलिसी, स्पोर्ट्स पालिसी, टूरिज्म पालिसी बनाया, क्या ये तेजस्वी की गलती है? तो शिकायत किस बात की है?

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए राजद के उम्मीदवार मनीष यादव को पक्ष में मतदान करने की अपील किया। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व विधायक अनिल यादव के बारे में कहा कि उनको पार्टी ने कब मौका नहीं दिया। उनसे फोन पर बात हुई है। उन्हें कहा गया कई बार पार्टी ने मौका दिया। आज जब वक्त आया है, तेजस्वी जब एनडीए से लड़ रहा है, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लड़ रहा है, बिहार के वरिष्ठ अधिकारियों से लड़ रहा है, गोदी मीडिया से लड़ रहा है, पूंजीपतियों से लड़ रहा है, ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई से लड़ रहा है तेजस्वी अकेला लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है और आप इस वक्त, जब आपको पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ा होना था, तो टिकट नहीं मिला तो आप पार्टी छोड़ दिए? यानी आप केवल टिकट के लिए थे? पार्टी के लिए आपका ज़रा भी प्यार था कि नहीं था?

Advertisements
Ad 1

हमने खुद फोन किया, राजद उम्मीदवार मनीष यादव ने भी जाकर मिला। उनका पैर छुआ, बोला “चाचा, कई बार मौका मिला पार्टी ने आपको मौका दिया, हम लोग सब लोग खड़े रहे। अनिल यादव ने पांच चुनाव लड़ चुके हैं, क्या नए लोगों को मौका नहीं मिलना चाहिए। वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा मैं वीआईपी पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता हैं, जितने भी समर्थक हैं, हम सब से आग्रह करते हैं कि मजबूती से आप वीआईपी पार्टी के साथ खड़ा होइए। आप सब जानते हैं कि आज़ाद भारत में पहली बार बिहार में एक निषाद, मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम का कैंडिडेट है साथियों, डिप्टी सीएम का कैंडिडेट है।

इसलिए मजबूती से एक-एक वोट महागठबंधन के पक्ष में डालिए ताकि तेजस्वी प्रसाद यादव जी मुख्यमंत्री बनेंगे और एक अति पिछड़ा मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम बनेंगे साथियों। इसलिए मजबूती से सभी लोग काम कीजिए। मौके पर पूर्व सांसद सुखदेव पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, जाप के पूर्व नेता प्रिंस विक्टर, कांग्रेस के युवा नेता रहमत अली, फारबिसगंज विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास, यादव कुलानंद सिन्हा, आयुष अग्रवाल, डा क्रांति कुंवर समेत नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: