बिहार

तेजस्वी सरकार बनाएंगे, जनता का विश्वास महागठबंधन के साथ : विधायक गोपाल रविदास

फुलवारीशरीफ, अजित। विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद इलाके में शुक्रवार को महागठबंधन समर्थित भाकपा (माले) विधायक गोपाल रविदास ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने हर्निचक, बालमनीचक, नाहरपुरा, इशोपुर पुल, बैतूल करीम मस्जिद, नहर पर, नया टोला, मिल्लत कॉलोनी, पड़ाव, बोली मुहल्ला, ग्वार टोला और खलीलपुरा सहित कई मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता ने उत्साहपूर्वक विधायक का स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया. लोगों ने कहा कि उन्होंने विकास और जनहित के मुद्दों पर जो काम किया है, उसी विश्वास के साथ वे एक बार फिर महागठबंधन को समर्थन देंगे।

Advertisements
Ad 1

सभा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि “बिहार की जनता अब ठान चुकी है कि आने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनाएगी. महागठबंधन गरीबों, दलितों, किसानों और मजदूरों की आवाज है. हम जनसमस्याओं को हल करने और विकास की नई दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो फुलवारी शरीफ समेत पूरे पटना में अधूरे विकास कार्य पूरे किए जाएंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

जनसंपर्क अभियान में महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे जिनमें भाकपा (माले) की मीना जी (झारखंड), साधु शरण अनिल , राजद के श्रवण यादव, सुरेंद्र यादव, आफताब आलम, कौसर खान, सलाउद्दीन मंसूरी, इरशाद भाई, ललन , आसिफ इकबाल, कैश अनवर, देवी लाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे। जनसंपर्क के अंत में विधायक ने कहा कि जनता का जो स्नेह और समर्थन उन्हें मिल रहा है, वही इस बात का प्रमाण है कि “अबकी बार जनता का इरादा साफ है — बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार।

Related posts

पटना सिटी में द्वितीय श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 26 फरवरी को

एसएसबी ने सीमावर्ती गांव में पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

अररिया फारबिसगंज कोठीहाट चौक में कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाला शातिर गिरफ्तार!

error: