बिहार

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीज महोत्सव मनाया गया

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) महिलाओं का प्रमुख त्योहार तीज के पूर्व महादेव स्थान,के.एस. स्क्वायर होटल में सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने रूप सज्जा व लाल साड़ी में पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव व पार्वती से प्रार्थना कर गीत, संगीत, डांस, चटपटे व्यंजन,मनोरंजन हौजी का लुप्त उठाया।

Advertisements
Ad 1

महोत्सव की संयोजिका पूजा श्री ने बताया हर वर्ष इस तरह की आयोजन किए जाते हैं जिसमें महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए सज धज कर नाचती गाती हैं। आयोजन की सफलता में गीता प्रसाद, सपना सनौली, विद्या सोनी, बबली रस्तोगी, अर्चना, अनुराधा गुड़िया, सारिका, संध्या समेत अन्य लोग सक्रिय रहे। इससे पहले कोऑर्डिनेटर आशीष जॉनी की टीम ने शिव पार्वती की रूप सजा नृत्य, हौजी का मनभावन प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की। बाद में कार्यक्रम की संयोजिका पूजा श्री की सहयोगी ने प्रश्नोत्तरी का सही जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया।

Related posts

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

पटना में अवैध कोडिन सिरप का बड़ा खुलासा, कुल 51,000 बोतल जब्त, चेन्नई से बिहार तक फैला नेटवर्क बेनकाब

error: