बिहार

श्री गुरु गोबिंद सिंह मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(संवाददाता, न्यूज़ क्राइम 24): सोमवार को बाड़े की गली स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया. इस खास मौके पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को याद किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया. तो दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या रूपा रानी ने बच्चों को ढेरों सारी शुभकामनाएं एवम आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में कांति सिंह, अबोध कुमार, तारामणि कुमारी, सीमा चतुर्वेदी, रश्मि शुक्ला, केतकी मिश्रा, शीतल जायसवाल, सतनाम कौर, ज्योति कुमारी, निशा कुमारी, बेबी खातून, प्रिया सिंह, नेहा कुमारी एवम शिवानी कुमारी उपस्थित थी।

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

error: