पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश की ओर से 24 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस के आयोजन की तैयारी की गई है। इस संबंध में प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सरोज रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष को संयोजक बनाया गया है। वहीं श्री लखविंदर सिंह लखुआ, उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, सह संयोजक की भूमिका निभाएंगे।
सरदार गुरबिंदर सिंह, उपाध्यक्ष, तख्त हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा, सरदार सुचित सिंह पप्पू, महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, सह संयोजक तथा रवि सिंह, सह संयोजक (सोशल मीडिया) को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश टीम के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम वीर बालकों के बलिदान और उनके साहस को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मनाया जाएगा।
