बिहार

छात्रों ने देखा धैर्य के साथ सीधा प्रसारण राम लला के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा

पटना सिटी, (न्यूज क्राइम 24) अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में राम लला के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण पटना सिटी के कैरियर कम्प्यूटर सेंटर के छात्रों ने देखा। खचा खच भरे हाल में छात्रों ने धैर्य के साथ सीधा प्रसारण बड़े साइज के एल ई डी स्क्रीन पर देखा और बीच बीच में नारे गूंजते रहे।

Advertisements
Ad 1

कैरियर कंप्यूटर सेंटर के निदेशक राज किशोर चौरसिया ने बताया कि पांच सौ वर्ष बाद राम मंदिर के शुभारंभ का स्वर्णिम समय आया है, भव्य मंदिर को देख कर सभी का मन श्रद्धा से भर गया। अपर्णा ने अयोध्या से आए अक्षत से पूजा की, दीपों को जलाया। राज किशोर चौरसिया ने राम लला की आरती की। सभी छात्रों को तिलक लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। किशन ने मधुर स्वर में भजन और गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

Related posts

₹3936 करोड़ की लागत से बनेगा खगड़िया–पूर्णिया 4-लेन हाईवे, 2 घंटे में तय होगी दूरी

कंगन घाट पर चला स्वच्छता एवं पूजन सामग्री पुनर्चक्रण अभियान, 1200 किलो कचड़ा किया गया एकत्रित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

error: