बिहार

नशा-मुक्ति के लिए छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प

पटना, अजित। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के निर्देश पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से “नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विशाल जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई. इसके बाद कॉलेज परिसर से निकली रैली अनिसाबाद गोलंबर और चितकोहरा गोलंबर होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने नशा-मुक्त समाज और विकसित भारत के समर्थन में नारे लगाकर आम लोगों को जागरूक किया। समापन सत्र में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रसिद्ध कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद और उप-प्राचार्या प्रो. कुमारी संगीता ने युवाओं से नशे की लत से दूर रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. शंकर प्रसाद शाह, प्रो. बी.डी. यादव, प्रो. वीरेंद्र सिंह, डॉ. पारस नाथ यादव, प्रो. कुमारी सुंदरम, गुड़िया कुमारी, प्रो. रामजीवन यादव, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. श्री भगवान सिंह यादव, प्रो. रोहित, प्रो. आरती कुमारी, डॉ. एकता सिंह, प्रो. तेजस्विनी कुमारी, प्रो. शिल्पा कुमारी, प्रो. अभय कुमार, प्रो. हरेंद्र कुमार, प्रो. कुमारी एकता, प्रो. अमित, प्रो. मनीष कुमार भारती, प्रो. रोहित भारती, इंदुभूषण प्रसाद, पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल सातवां दिन भी रहा जारी

error: