ताजा खबरेंबिहार

छात्रों व अभिभावकों से अवैध शुल्क वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई, नियमों के पालन का सख्त आदेश

पटना। जिलाधिकारी डॉ० त्याग राजन ने जिले के निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों एवं उनके अभिभावकों से मनमाने ढंग से विभिन्न प्रकार के शुल्क वसूले जाने की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्धारित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कई निजी विद्यालय प्रवेश शुल्क, ट्यूशन शुल्क, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क समेत अन्य मदों में अनियमित एवं मनमानी वसूली कर रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। इस प्रकार की गतिविधियों से छात्रों और उनके अभिभावकों के हितों का सीधा हनन हो रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

पटना सिटी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पटना में शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत जिलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित, पांडुलिपियों के संरक्षण पर जोर

error: