क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने तस्करी का शराब सहित एक कार को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी कुशमाहा एवं दमादघी के जवानों ने शनिवार को संयुक्त रुप से नाका लगाकर जांच के दरमियान मारुति सुजुकी स्विफ्ट चार चक्का वाहन से भारी मात्रा में तस्करी का शराब को जप्त करने में सफलता पाई। वहीं तस्करी में इस्तेमाल किए हीरो ग्लैमर बाइक को भी धर दबोचा, तस्कर जवानों को देख वाहन छोड़ मौके से भाग निकले।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार सीमा पिलर संख्या-176/1 के समीप हटेवा गांव के पास नेपाल के तरफ से आ रहे वाहन को जवानों ने रोकने का प्रयास किया , कि वाहन चालक ने जवानों को देख अपने वाहन को छोड़कर भाग निकले जवानों ने जप्त वाहन का तलाशी की वाहन के अंदर से दिलवाले नामक नेपाल निर्मित 1260 बोतल शराब बरामद हुआ। जिसे जप्त कर एसएसबी कैंप लाया गया। खानापूर्ति के बाद आगे की कार्यवाई हेतु जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। एसएसबी के द्वारा इस अभियान में जवानों में एएसआई वाई रंजय सिंह, एएसआई कोनचोक शार्प, आदि अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

मनेर में सूफ़ी महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

लूट की साजिश नाकाम, हथियार और 17 कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार!

लोन, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार!

error: