बिहार

एसपीएम सिटी फेज-4 का फुलवारी में हुआ शुभारंभ, भूमि पूजन में शामिल हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक

पटना, अजित। पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव के समीप एस.पी.एम. सिटी फेज-4 का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सस्ते दर पर लोगों को जमीन उपलब्ध कराने वाली एस.पी.एम. सिटी के डायरेक्टर प्रफुल्ला चंद्र ने पूर्व मंत्री श्याम रजक एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि एस.पी.एम. सिटी फेज-4 जैसी आवासीय परियोजनाएं फुलवारी शरीफ की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फुलवारी शरीफ थाना गोलंबर से लेकर शहीद भगत सिंह चौक होते हुए ईसापुर राय चौक तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं राय चौक से धरायचक सुरक्षा बांध तक सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में फुलवारी शरीफ थाना गोलंबर से धरायचक तक की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इससे आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

Advertisements
Ad 1

श्याम रजक ने बताया कि इस इलाके में गोणपुरा रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि जब वे मंत्री थे, उस समय इलाके में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी और आने वाले समय में सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने एस.पी.एम. सिटी प्रबंधन को इस परियोजना के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। मौके पर सतीश कुमार, नागेंद्र पाल श्रवण कुमार पवन कुमार सुधीर कुमार सुनील कुमार विकास कुमार सबोध सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: