बिहार

जया एकादशी पर विशेष श्रृंगार : बाबा श्री श्याम के दर्शन को उमड़ी भक्तों की लंबी कतार

पटनासिटी, रॉबीन राज। माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जया एकादशी के पावन अवसर पर राजा राम लेन स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाई। वहीं संध्या में बाबा को 56 भोग अर्पण किया गया। संध्या 7:30 बजे से रात 9 बजे तक ताली कीर्तन में श्याम भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और बाबा का गुणगान किया। वहीं भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisements
Ad 1

श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट और श्री श्याम सेना के आयोजक ने बताया की जया एकादशी के इस पावन अवसर पर श्याम बाबा के दर्शन और भक्ति से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में दर्शन करने लोग पहुंच रहे थे, दर्शन के दौरान “खाटू नरेश की जय” और “बाबा श्याम की जय” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों की आस्था और उत्साह ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कई श्रद्धालु भजनों में लीन होकर बाबा की भक्ति में डूबे नजर आए।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: