बिहार

पटना के पोस्ट मास्टर के पुत्र ने एन0आई0टी0 मेधालय में लहराया परचम

पटना, अजित .पटना के पोस्ट मास्टर के पुत्र ने एन0आई0टी0 मेधालय में परचम लहराया है जिससे परिवार एवं पटना के लोगों में काफी खुशी का माहौल है. पटना के चितकोहरा में परिवार के साथ रहने वाले अनिकेत कुमार जिनहोनें बी0टेक सत्र 2020-24 में एन0आई0टी0 मेधालय से सिविल इंजिनियरिंग में प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है. अनिकेत कुमार पोस्टमास्टर अनिल कुमार चंचल (पटना डिविजन) के पुत्र है.

अनिल कुमार चंचल ने बताया कि उनके पुत्र अनिकेत कुमार को एवररेडि इंडस्ट्रीज इंडिया के मैनेजिग डायरेक्टर सुभामय साहा, एन0आई0टी0 मेघालय के डायरेक्टर प्रोफेसर पिनाकेष्वर महानता के हाथो से सम्मानित किया गया है जिससे उनके पुरे परिवार, मित्रों और रिष्तेदारों में खुशियों की लहर दौड़ उठी है. फोन और वाट्सएप पर बधाई देने का सिलसिला जारी है. अनिकेत के पिता अनिल कुमार पूर्व में फुलवारी शरीफ के पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर भी रह चुके हैं.

Related posts

छठ महापर्व को लेकर एसपी ग्रामीण ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित