बिहार

छठिहार के साथ छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का समापन

फुलवारीशरीफ, अजीत। बेउर के महावीर नगर स्थित महावीर मंदिर में छह दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के छठिहार के साथ समापन हो गया. समारोह के अंतिम दिन मंदिर परिसर में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना. महिला भजन मंडली की ओर से प्रतिदिन संध्या तीन बजे से सात बजे तक बधाई और सोहर गीत प्रस्तुत किए जा रहे थे। छठिहार के मौके पर महिलाओं ने रंग-बिरंगी चॉकलेट और मिठाइयां लुटाकर खुशी मनाई. कोई लड्डू-पेड़ा बांट रही थी तो कोई भजन और सोहर गीत गा रही थी. कई महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल, पांच तरह की सब्जी, बचका, साग, बड़ी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। महावीर मंदिर के सचिव बलेंद्र शर्मा ने बताया कि छह दिनों तक चले जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. अंतिम दिन महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ छठिहार मनाया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य संरक्षक डॉ. धनंजय कुमार, सचिव बलेंद्र शर्मा, सहायक सचिव मानेश्वर मिश्रा, आजीवन सदस्य दिनेश कुमार, योगेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: