फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के गोणपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 64 पर श्रवण-श्रुति योजना के तहत मंगलवार को एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस योजना के तहत 0 से 6 वर्ष तक के ऐसे बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिन्हें सुनाई नहीं देता या सुनने में कोई परेशानी है. कार्यक्रम में कुल 108 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 6 बच्चों को आगे इलाज के लिए रेफर किया गया।
मास्टर मोहम्मद परवेज आलम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में समय रहते सुनने की समस्या की पहचान कर उसका इलाज सुनिश्चित करना है, जिससे उनकी संप्रेषण क्षमता और शिक्षा में कोई बाधा न आए. ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे प्रयासों से बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सीडीपीओ, बी ई ओ, बी एच एम, बीस सूत्री अध्यक्ष, आर बी एस के टीम, एल एस, ए एन एम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता समेत कई स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
