बिहार

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया। महाशिवरात्रि पर पूरा जिला शिवमय हो गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से सभी शिवालय गूंजता रहा। सुबह से देर रात तक मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा को खुश करने के लिए भांग, धतूर,शहद,बेलपत्र,फूल और दूध शिवलिंग पर चढ़ाया। कई मंदिरों में इस दूध का इस्तेमाल खीर बनाकर उसे भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटने में किया गया।

Advertisements
Ad 1

तो कई मंदिरों में पानी को स्टोर कर उसका इस्तेमाल पौधों की सिंचाई के लिए किया गया। बुजुर्ग,महिलाओं,बच्चों सभी ने प्रसाद लिया। महाशिवरात्रि पर भक्तों ने लाइन में लगकर बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह 4-5 बजे से हीं लोग लाइनों में लग गए और दोपहर 4 से 5 बजे तक लाइन लगी रही।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: