- इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत चलोह के गांव भरलाड की रहने वाली शारदा देवी व उनका परिवार जर्जर हालत में रहने को मजबूर है शारदा देवी के मकान की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि बरसात होने की वजह से उनका मकान किसी खतरे से खाली नही है पिछले कुछ दिनों से बारिश के चलते मकान ध्वस्त हो चुका है जो कि किसी भी समय गिर सकता है शारदा देवी ने बताया कि उनके परिवार में 7 सदस्य हैं जो वर्तमान में बीपीएल की सूची में है लेकिन उनका बीपीएल सूची में नाम दर्ज होने तो सिर्फ नाम सूची में ही दर्ज होकर रह गया है ओर इस श्रेणी को मिलने बाली सरकार की सभी योजनाएं उनसे कोसो दूर है और आज तक एक भी योजना के तहत उनको मकान व अन्य किसी भी प्रकार की सरकार से कोई आर्थिक मदद मिली नही मिली है जिससे वह आर्थिक तौर पर टूट चुके हैं।
शारदा देवी ने बताया कि व उनका पूरा परिवार खतरे में रहने के लिए मजबूर है ओर पूरी पूरी रात उनका परिबार जागकर ही समय बीता रहा है ओर कभी भी उनका मकान गिर सकता है और उनके परिबार की जान तक जा सकती है वही शायद सरकार ब स्थानीय विधायक व प्रसाशन भी उसी दिन का इंतजार कर रहा है कि मकान गिरे तो हम उनके घर जाए। बता दें कि शारदा देवी के परिवार में उनका पति , चार बच्चे , तथा उनकी अपंग सास है जो कि जर्जर हालत में रह रही है। शारदा देवी तथा उनके परिवार ने सरकार से समय समय पर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है पर प्रसाशन के कानों पर यू तक नही रेंगी है।अब देखना है कि सरकार उनके बारे में क्या सोचती है
बाइट:- शारदा देवी
