बिहार

नगर परिषद बरबीघा में सैरातों की बन्दोवस्ती : 1% वृद्धि के साथ ₹1.47 करोड़ की बोली

शेखपुरा, सोनू कुमार : पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार आज दिनांक 19.01.2026 को नगर परिषद, बरबीघा क्षेत्रान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी सैरात यथा – प्राईवेट बस स्टैण्ड, टैक्सी-मैक्सी, टेम्पु, टाटा, जीप, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा स्टैण्ड (गौशाला स्टैण्ड सहित) एवं फल, सब्जी बिक्रेता एवं गुमटीधारियों से दैनिक वसूली, टिनटिकट बिक्री एवं होडिंग्स से वसूली की बन्दोवस्ती की प्रक्रिया सशक्त स्थायी समिति के समक्ष सम्पन्न किया गया।

Advertisements
Ad 1

बन्दोवस्ती की प्रक्रिया में 1. प्राईवेट बस स्टैण्ड, टैक्सी-मैक्सी, टेम्पु, टाटा, जीप, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा स्टैण्ड (गौशाला स्टैण्ड सहित) के लिए श्री राजीव कुमार द्वारा मो0 1,47,65,000/- रू0 का अधितम बोली लगाया गया तथा 2. फल, सब्जी बिक्रेता एवं गुमटीधारियों से दैनिक वसूली, टिनटिकट बिक्री एवं होडिंग्स से वसूली के लिए विकास सिंह द्वारा मो0 24,10000/- रू0 का अधितम बोली लगाया गया । अतएव पिछले वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल सैरातों की बन्दोवस्ती में 1.00 प्रतिशत का वृद्धि हुआ है । बैठक में शोनू कुमार, सभापति, निधी कुमारी, माननीय उपसभापति तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रौशन कुमार, श्री विकास कुमार, अंजू देवी तथा राकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बरबीघा उपस्थित थे ।

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

error: