बिहार

शव का लिंग काट कर फेकनें की सनसनीख़ेज़ घटना का उद्भेदन पांच अपराधियों गिरफ़्तार!

नालन्दा, राकेश।  बीते 3 मार्च को हरनौत (चेरो) अंतर्गत हीराजीत तीनमुहानी के पास एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसका प्राइवेट पार्ट काटकर फेंक दिया गया था। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। वहीं इस घटना का सफल उद्भेदन करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने बताया की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्या कांड का उद्भेदन कर लिया है और पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक अभिनव कुमार उर्फ विकास कुमार का चरित्र ठीक नहीं था। उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे और वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था।

Advertisements
Ad 1

इसी वजह से कुछ लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। हत्या की योजना के तहत 2 मार्च 2024 को मृतक को हरनौत ब्लॉक फिल्ड में बुलाया गया। उसे नशा पिलाया गया और फिर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को पोलो गाड़ी में लादकर घटनास्थल पर ले जाकर फेंक दिया गया और उसका लिंग काटकर अलग फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से संतोष कुमार उर्फ मोनू और कुन्दन कुमार की इस हत्या में मुख्य भूमिका थी। मोनू मृतक का गाँव का रिश्तेदार बताया जाता है। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों में राजा कुमार, रंजन कुमार और राजवीर कुमार उर्फ दिवाकर शामिल हैं।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: