बिहार

एम्स के सीनियर डॉक्टरों ने लगाया बाढ़ पीड़ित विस्थापितों के लिए मेडिकल केंप

पटना, अजित : एम्स पटना के, नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार (हेड सी टी वी एस) के अध्यक्षता मे जे .पी सेतु के किनारे रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य समस्याओ को ध्यान रखते हुए, एन एम ओ एम्स पटना के द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जे .पी सेतु पर किया.इस शिविर मे एम्स पटना के अनुभवी डाॅक्टरो और स्वास्थ्यकर्मियो की एक टीम ने भाग लिया. शिविर मे 170 मरीजो की जांच और उपचार के साथ-साथ दावा का भी वितरण किया गया है।

Advertisements
Ad 1

अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने बताया कि हमार उद्देश्य इस मुशिकल समय मे बाढ़ग्रस्त लोगों की सेवा करना है. बर्न एण्ड प्लास्टिक सर्जरी के हेड डॉ वीणा सिंह ने लोगो को बाढ़ मे फैलने वाली बीमारियो से आवगत कराया एवं उससे बचने के उपाय बताएं. एन .एम ओ एम्स पटना के पूर्व सचिव दिगम्बर दूबे ने बताया की हमलोग हर रविवार को झुग्गी-झोपड़ी और गरीब बस्तियो मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते है.इस शिविर मे सी टी वी एस विभाग के डॉ लक्ष्मी सिन्हा, सर्जरी विभाग के डॉ शिवशंकर पासवान, डॉ अश्विन ,डॉ धीरेन्द्र कुमार ,डॉ शशिकांत, नेत्र विभाग के डॉ सोनी सिन्हा ,औषधी विभाग के डॉ दिग्विजय, डॉ रितिक जयसवाल ,डॉ अभिषेक, डॉ रौकी आनंद और डॉ अजय ने आपना योगदान दिये।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: