बिहार

ग्रामीणों के उग्र आक्रोश को देखते हुए प्रशासन बेरंग हाथ वापस लौट गई

नालंदा(राकेश): नालंदा रहुई थाना क्षेत्र इलाके के शिवनंदननगर गांव में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई जब अचानक पूरी प्रशासनिक तैयारी के साथ प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर गांव पहुंची। गौरतलब है कि शिवनदननगर गांव में 1989 से डेढ़ सौ घरों के लोग निवास कर रहे हैं। हाई कोर्ट के आदेश पर डेढ़ सौ घरों को तोड़ने के लिए बुधवार को पूरी प्रशासनिक तैयारी के साथ प्रशासन शिवनंदननगर गांव पहुंची। जैसे ही भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को ग्रामीणों ने देखा ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान चिलचिलाती धूप में करीब 1 घंटे तक ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक होती रही।

Advertisements
Ad 1

हंगामा कर रहे तीन महिलाएं भी बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर अंचलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के कारण डेढ़ सौ घरों में निवास कर रहे 800 आबादी को घर से बेघर किया जा रहा है। उग्र ग्रामीणों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया और जेसीबी मशीन के शीशे भी तोड़ दिए। फिलहाल ग्रामीणों के उग्र आक्रोश को देखते हुए प्रशासन बेरंग हाथ वापस लौट गई। ग्रामीणों ने कहा हम लोग को उजाड़ने से पहले बसाने का भी काम प्रशासन के द्वारा किया जाए।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: