बिहार

स्कूटी चोरी की वारदात CCTV में कैद लेकिन चोर अभी भी पुलिस से दूर?

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) साहिब रेलवे स्टेशन के पास जूडियो शोरूम के सामने से चोरी हुई स्कूटी अब तक बरामद नहीं हो सकी है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद वाहन नहीं मिलने से पीड़िता नीलम अरोड़ा परेशान हैं। उन्होंने संबंधित थाने में लिखित आवेदन देकर स्कूटी बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता के आवेदन के अनुसार आप को बता दे कि घटना 6 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है। वह अपने परिजनों के साथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी जूडियो शोरूम के सामने सड़क किनारे खड़ी की और खरीदारी करने चली गईं। लेकिन जब खरीदारी कर के जब वापस लौट कर आई तो स्कूटी गायब मिली। उन्होंने आसपास खोजबीन करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला।

चोरी हुई स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01HY7233 है। पीड़िता ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर चोर की पहचान करने और स्कूटी बरामद करने की गुहार लगाई है।रेलवे स्टेशन के आसपास लोगों की आवाजाही बनी रहती है।ऐसे व्यस्त इलाके में वाहन चोरी की घटना से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।अब सवाल उठ रहा है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्कूटी लेकर जाने वाले व्यक्ति की पहचान कब होगी और वाहन कब तक बरामद किया जाएगा वोही पटना सिटी के चौक थाना अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया है कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है ,फिलहाल घटना के तीन दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।रोज चोरी होता FIR पर FIR होता लेकिन होता क्या कुछ नहीं चोर तो अपना चोरी से बाज नहीं आते फिर क्या कारण होता कि चोरी की बारदात पर पुलिस रोक नहीं पाते क्या कारण है।

Related posts

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई लहेरियासराय थाने की महिला दारोगा निलंबित

दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित : जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दिया एक माह का वेतन

error: