ताजा खबरेंबिहार

महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी का गिफ्ट

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार नई पहल करने जा रही है. ऐसे केस में तुरंत एक्शन लेने के लिए सरकार बिहार के सभी पुलिस स्टेशन में विशेष हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी देने जा रही है. ताकी अपराध होने की स्थिति में फौरन घटनास्थल पर पहुंचा जा सके. पुलिस मुख्यालय के मुताबिक हेल्प डेस्क पर महिला सब इंस्पेक्टर और महिला कॉन्स्टेबल तैनात रहेंगी।

Advertisements
Ad 1

पहले चरण में राज्य के 500 थानों का चुनाव किया गया है. हर थाने पर हेल्पडेस्क बनाने के लिए 1 लाख रुपए दिए जा रहे हैं. यह रकम बिहार सरकार के द्वारा बनाए गए निर्भया फंड से दी जा रही है. योजना के लिए सरकार ने 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं. बिहार में कुल 1196 पुलिस स्टेशन हैं. 500 के अलावा बचे हुए थानों को दूसरे चरण में योजना से जोड़ा जाएगा।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: