बिहार

श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में विज्ञान दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कनक भूषण मिश्र के नेतृत्व में महाविद्यालय के पुस्तकालय भवन में विज्ञान दिवस का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। आज के इस पावन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ बैकुंठ पाण्डेय जी पूर्व प्राचार्य राजेंद्र महाविद्यालय, छपरा ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों का परिचय कराया, तत्पश्चात प्रभारी प्रधानाचार्य के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ बैकुंठ पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य को शाल तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को आइ.क्यू.ए.सी के समन्वयक डॉ विकास कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का श्री गणेश मुख्य अतिथि तथा प्रभारी प्राचार्य प्रो (डॉ०) कनक भूषण मिश्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ हुआ।

विषय प्रवेश डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, रसायनशास्त्र विभाग के द्वारा किया गया। डॉ अंबुज किशोर झा ने काफी विस्तार से विज्ञान के महत्व को दर्शाया। डॉ एस.टी असलम राजनीतिक विज्ञान विभाग ने इस विषय पर अपना महत्वपूर्ण विचार रखा। डॉ नंद कुमार यादव, भूगोल विभाग विभागाध्यक्ष ने इस अवसर पर कविता वाचन किया। मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए डॉ बैकुंठ पाण्डेय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वर्ष 2023 के थीम पर वैश्विक विज्ञान वैश्विक कल्याण के लिए ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेलबेइंग पर विस्तार से विचार रखा।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए सर सी.वी.रमन की खोज पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विज्ञान के महत्व को रेखांकित किया। विज्ञान समान लोगों के कार्य में आए तव विज्ञान का महत्व को रेखांकित किया गया तथा वैश्विक कल्याण के लिए सात आयामों की व्याख्या की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली बनाया गया, पोस्टर प्रदर्शनी लगाया गया तथा छात्रों के बीच पुरस्कार, प्रमाण पत्र तथा कलम वितरण किया गया।

Advertisements
Ad 1

क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के बीच पुरस्कार, प्रमाण पत्र तथा कलम वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ सुबोध कुमार, डॉ अंजनी कुमार, डॉ इस्लाम अहमद, डॉ मो अब्बास, डॉ सुनील कुमार गुप्ता, डॉ विनय कुमार अंबेडकर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ उमेश कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आइ. क्यू ए.सी के समन्वयक डॉ विकास कुमार ने किया उन्होंने अपने भाषण में मुख्य अतिथि को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया। जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय महाविद्यालय को दिया अंत में आइ.क्यू.ए.सी समन्वयक डॉ विकास कुमार ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी शिक्षकों, छात्र छात्राओं को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया तथा अपना आभार प्रकट किया। अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

error: