बिहार

सरदार हरपाल सिंह जौहर पहुंचें बाबा बटेश्वर दरबार!

हाजीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहेब गुरुद्वारा प्रचार कमिटी के चेयरमैन सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, प्रबंध कमिटी के सदस्य सरदार हरपाल सिंह जौहर, बिहार सिख फेडरेशन के संस्थापक त्रिलोकी सिंह निषाद, मानवाधिकार संघ के सदस्य डॉ आनंद मोहन झा एवं देश-दुनिया में चर्चित मानवाधिकार पत्रकारिता के संवाहक एवं सार्क जर्नलिस्ट फोरम बिहार के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार पहुंचें वैशाली जिला के बाबा बटेश्वर नाथ धाम।सावन के तीसरी सोमवारी को सबसे पहले बाबा के मंदिर पहुंच कर बाबा भोले के मंदिर में जल चढ़ाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements
Ad 1

उसके बाद पटना साहेब गुरुद्वारा कमिटी द्वारा 40-50 हज़ार शिव भक्तों के लिए लगाए गये भंडार लंगर का निरीक्षण किया और साथ में लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किये। धर्म जागर के संयोजक विनोद यादव द्वारा आयोजित संस्कृति कार्यक्रम पंडाल में सभी शामिल हो कर, हो रहे बाबा भोले के गीत और नृत्य को देख सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपने आशी वचन से बाबा के हज़ारों भक्तों का उत्साह वर्धन भी किया। विनोद यादव और साधु संतों ने सभी उपस्थिति गण्यमान्य,कलाकारों,समाजसेवियों और सेवादारों को सम्मानित भी किया।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: