ताजा खबरेंराष्ट्रीय

खाटूश्यामजी में संघ एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किए बाबा श्याम के दर्शन

खाटूश्यामजी, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल, सीकर विभाग प्रचारक चैतन्य, वैभव, कार्यवाहक प्रीतम, स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक लोकेंद्र, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज तथा जिला प्रचारक नवरत्न ने बुधवार को खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्री श्याम के दर्शन किए।

Advertisements
Ad 1

मंदिर पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान एवं पूर्व अध्यक्ष मोहन दास सिंह चौहान ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें बाबा श्री श्याम का दुपट्टा ओढ़ाकर निशान एवं प्रतीक चिह्न भेंट किए गए तथा बाबा श्याम का आशीर्वाद प्रदान किया गया। दर्शन के बाद सभी पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

error: