पटना, अजित : मंगलवार को फुलवारी शरीफ के करोड़ीचक स्थित अरोमा प्लाजा में हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा सेक्युलर के सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय पाल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा के नेतृत्व में संत पेरियार जयंती और विश्वकर्मा पूजा एक साथ मनाई गई.हम पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने संत पेरियार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही सृष्टि के निर्माण करता भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया गया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि शिल्पकार हैं, तो पेरियार रामास्वामी नायकर सामाजिक न्याय के पुरोधा. नायकर ने गरीब, शोषित और वंचितों की लड़ाई लड़ने का काम किया था.लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. अमित रंजन कुमार काजू राजेश पोद्दार दिवेश कुमार पाल सुबोध चंद्रवंशी मुकेश चंद्रवंशी उत्तम पासवान गयासुद्दीन आलम चंदन पाल शैलेंद्र पांडे मोहम्मद परवेज आलम राकेश कुमार गब्बर नागेंद्र कुमार अंजनी कुमार शंकर राम समय तो बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद रहे.
