बिहार

रूद्र चंडी महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव के आज पांचवें दिन रुद्राभिषेक

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): रानीपुर बाहरी में आयोजित सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव के आज पांचवें दिन भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक सवा मन दूध ,दही ,घी ,शहद एवं गंगाजल से किया गया l 21 भुदेवों द्वारा इस मौके पर मुख्य पुरोहित भोला झा उर्फ लाल बाबा तथा वीरभद्र महाराज जी के मंत्र उच्चारण से 15 यजमानों क्रमश: पूर्व पार्षद अवधेश कुमार सिन्हा, सुनील सिंह, अनुज यादव ,शंकर कुमार, शंभू तांती, सनी कुमार ,भोला यादव आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया l

Advertisements
Ad 1

तत्पश्चात सांय काल में महाआरती आयोजित की गई जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया l मौके पर बनारस के संत सुरेश चंद्र शास्त्री भागवत कथा वाचक ने भक्त प्रल्हाद कथा भक्त ध्रुव के ईश्वर भक्ति का बखान किया l उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भक्ति करने पर ईश्वर पग पग पर स्वयं साथ देते हैं l इस कलयुग में भगवान भक्त के वश में हैं, लेकिन भक्ति निस्वार्थ और पवित्र होनी चाहिए l भागवत कथा को आगे बढ़ाते हुए राजा परीक्षित को मिले श्राप से मुक्ति का मार्ग सुकदेव जी महाराज ने बताया l

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: