बिहार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर रोहतगी महिला लगाएंगी समर कैंप

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): महिलाओं को आत्मनिर्भर व हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से संचालित रोहतगी पटना महिला मंडल अपने नए योजनाओं के साथ इस ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन करने की घोषणा की. कैम्प का आयोजन स्थल कैमाशिकोह स्थित गणपति पैलेस में 28 मई से 4 जून तक संचालित होगा. महिला मंडल की बैठक आयोजित कर समर कैंप के विस्तृत जानकारी देती हुयी अध्यक्षा शिल्पी रोहतगी व सचिव नताशा रोहतगी ने बताया कि यह 7 दिवसीय कैंप महिलाओं व बच्चों के लिए आयोजित होगा. जिसमें महिलाओं और बच्चों को ब्यूटीशियन, सिलाई, मेहंदी, डांस, संगीत, ज़ुम्बा आर्ट-एन-क्राफ्ट, अबेकस, पेंटिंग इत्यादि का प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा.

Advertisements
Ad 1

वहीं कैंप समाप्ति के पश्चात प्रतियोगिता परीक्षा लिया जाएगा व सर्टिफिकेट तथा मेमेंटो प्रदान किया जाएगा. वहीं सलाहकार समिति की सदस्य डॉ. अर्चना रोहतगी व शीला रोहतगी ने बताया कि हमेशा इस तरह का प्रशिक्षण शिविर लगना चाहिए जिससे जरूरतमंद महिलाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सके और बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास हो सके. इस मौके पर शिल्पी रोहतगी, नताशा रोहतगी, डॉ. अर्चना रोहतगी, शीला रोहतगी, शालिनी, प्रज्ञा, मंजू, अलका, राधा, विनीता, आरती, डॉ. कृति रोहतगी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: