बिहार

राजद परिवार सहित राजद के नेताओं ने प्रदेश महासचिव संजीव राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश राजद के अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री संजय यादव, सुरेन्द्र यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम,प्रदेश के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव एवं एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव संजीव राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है और कहा कि इनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल को अपूरणीय क्षति हुई है।

Advertisements
Ad 1

नेताओं ने कहा कि संजीव जी पूरे समर्पण, सेवाभाव, कर्मठता और ईमानदारी से पार्टी और संगठन के लिए जो कार्य किये वह अविस्मरणीय है । ऐसे कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता का असमय चला जाना राजद परिवार के लिए एक बड़ा नुकसान है। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के साथ अपने हमदर्दी का इजहार करते हुए कहा कि दुख की इस‌ घड़ी में उनके परिवार के साथ राजद खड़ा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: