पटना(न्यूज़ क्राइम 24): रविशंकर प्रसाद,पटनासाहिब से सांसद एव पूर्व केंद्रीय मंत्री लगातार छठ महापर्व के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय दिखे. विगत 6 दिनों से श्री प्रसाद लगातार अपने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से भ्रमण कर जनता से मिल रहे है| पटना के विभिन्न स्थानों पर उनके माध्यम से साड़ी,सूप एवम फल आदि का वितरण किया गया|श्री प्रसाद स्वयं गंगा के अनेक घाटों पर जाकर प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया| सूर्यषष्ठी अस्ताचलगामी अर्घ्य के दिन बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवम विद्यायक श्री नंदकिशोर यादव जी के साथ वे मोटरजलयान के द्वारा गंगा के तटों का भ्रमण कर सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया.
श्री प्रसाद छठ महापर्व के प्रातःकालीन अर्घ्य के दिन पटना के विभिन्न तालाब का भ्रमण किया तथा वहां प्रशासन के द्वारा किये गये व्यवस्थाओं का भी समीक्षा किया. श्री प्रसाद ने गर्दनीबाग में भगवान भास्कर के स्वरूप उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठ व्रतियों के माध्यम से समस्त जनता के कल्याण के लिए कामना की | श्री प्रसाद ने वहां आये सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार कर उन्हे अपनी शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर श्री प्रसाद ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पहला ऐसा पर्व है जिसमें डूबते सूर्य एंव उगते सूर्य की एक समान पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है.इस पावन पर्व को बहुत ही शालीनता, सादगी और आस्था से मनाये जाने की परंपरा हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य करती है। पटना के सभी घाटों पर श्रद्धालु शांति, सद्भाव एंव प्रेम भाव से छठ पूजा की व एक दूसरे का सहयोग करते हुए दिखे। छठ पूजा एक मात्र ऐसा महापर्व है जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ समान रूप से जलाशय किनारे बैठकर भगवान भास्कर की अराधना करते हैं।
