बिहार

प्रेमलोक मिशन स्कूल में जलाई गई राम ज्योति

फुलवारीशरीफ़, अजीत। पटना के संपतचक बैरिया स्थित प्रेम लोक मिशन स्कूल में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन राम ज्योति जलाई गई. वहां जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे गए. मंदिर में अखंड कीर्तन पूजा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

विद्यालय निदेशक गुरुदेव प्रेम जी ने बताया कि आज राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हरिकीर्तन और स्कूल परिसर में पूजा अर्चना के साथ राम ज्योति प्रज्वलित की गई. गुरुदेव ने कहा कि राम और कृष्णा भारत के संस्कृति हैं, उनके बगैर भारतवर्ष की कल्पना संभव ही नहीं है।

उन्होंने लोगों से प्रभु श्री राम के आदर्श अपनाने की अपील की. उन्होंने बताया कि राजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र वीर साहसी भरत जो बचपन से ही शेरों के साथ खेलते थे, उनके नाम पर भारतवर्ष नाम हुआ और आज सदियों पुरानी भारतवर्ष के लोगों का मान सम्मान के साथ जुड़ा हुआ विषय का श्री रामलला के विराजमान होते ही संपूर्णनता की ओर बढ़ गया है।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: