बिहार

रजनीकांत गिरि फतुहा विधानसभा भाजपा सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त

फतुहा, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, प्रदेश मीडिया संयोजक विकास कुशवाहा, भाजपा जिला बाढ़ अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद और बाढ़ भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक जन्मजय कुमार पंकज की सहमति से रजनीकांत गिरि को फतुहा विधानसभा का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया. यह दायित्व उन्हें पार्टी में सक्रिय और निष्ठावान योगदान को देखते हुए दिया गया.

रजनीकांत गिरि ने कहा कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाएंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमीत सुमन सिंह, जितेन्द्र कुमार मनीष, महामंत्री बाढ़ ग्रामीण पश्चिमी और पूर्व फतुहा भाजपा एनडीए विधायक प्रत्याशी सतेंद्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं. रजनीकांत गिरि ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए वे फतुहा विधानसभा को भाजपा का मजबूत गढ़ बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे.

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: