बिहार

राजेष भट्ट ने जातीय जनगणना के आकड़ों को लेकर सरकार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

पटना, न्यूज क्राइम 24। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जातीय जनगणना के आकड़ों को झुठ का पुलिन्दा और वास्तविकता से परे बताया है। पार्टी के मुख्य प्रदेष प्रवक्ता राजेष भट्ट ने जातीय जनगणना के आकड़ों को लेकर सरकार पर छेडछाड का आरोप लगाया है।

श्री भट्ट ने कहा है कि हमारी पार्टी जातीय जनगणना की मजबूत पक्षधर रही है हम आषान्वित थे कि जातीय जनगणना के आकड़ों को लेकर सरकार बिहार के उन दबे-कूचले दलितों शोषितों पिड़ितो और गरीबों की संख्या और उनकी आर्थिक समाजिक और राजनैतिक स्थिति को देखते हुए उनके लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं का र्निधारण करेगी और उनकी सत्ता में राजनितिक भागदारी उनके अबादी के अनुसार सुनिष्चित करेगी लेकिन सरकार ने आकड़ों के साथ जिस तरह घालमेल किया है वह बेहद अफसोसजनक है समाज के कई ऐसे वर्ग है जो जातीय जनगणना के आकड़ों से काफी निराष हुए है।

Advertisements
Ad 1

मौजूदा राज्य सरकार द्वारा किसी खास जाति की संख्या को अपने राजनितिक लाभ के लिए अप्रत्याषित रूप से बढा कर पेष की गई तो वहीं किसी जाति को उनकी वास्तविक स्थिती से काफी कम कर दिया गया है, जो गैरवाजिब है। एक बडी अबादी को जनगणना के तहत बिना संर्पक किये उन्हे गणना से वंचित कर दिया गया जिससे बिहारवासियों में इसको लेकर काफी आक्रोष है, श्री भट्ट ने कहा कि जातीय जनगणना के मौजूदा आकड़े वास्तविकता से परे है मौजूदा आकड़े को हमारी पार्टी पूरी तरह नकारती है। हमारी पार्टी प्रदेष के मुख्यमंत्री नितिष कुमार से मॉग करती है कि जनगणना की तमाम त्रुटियों को दूर करते हुए उन सभी वँचित लोगो की गणना पुनः कराये ताकि यह गणना उदेष्यपूर्ण हो सके। उक्त आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: