बिहार

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज के भवन में टपक रहा बारिश का पानी, कर्मी मरीजों का इलाज करने पर विवश!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र 1955 ईस्वी में बने भवन की स्थिति जर्जर हो गया है। छत से पानी टपक रहा है। दवाई और बेड भीग रहा है। वहीं फर्श पर पानी लग गया है। स्वास्थ्य कर्मी भीगते हुए मरीज का इलाज करने पर विवश है। जबकि इलाज के दौरान मरीज भी भीग रहा है। एएनएम शारदा चौरसिया एवं जीएनएम हरि बेलोनिया तथा सुरक्षा गार्ड ने बताया कि बरसात प्रारंभ होते ही छत से पानी जोरो से टपकने लगता है जिससे मरीज और अस्पताल कर्मी सभी भीग कर इलाज करते हैं। भवन जर्जर हो गया है । इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को कई बार सूचना दिया गया है, परंतु किसी ने भवन के तरफ ध्यान नहीं दिया है।

Advertisements
Ad 1

इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकता है। बताते चलें कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े-बड़े वादे तो करते हैं परंतु ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र अपने बदहाली पर आंसू बहा रही है। 68 वर्ष पुराने जर्जर भवन में प्रत्येक दिन मरीज का इलाज तो किया जाता है, परंतु स्वास्थ्य व्यवस्था नदारद दिख रहा है। भवन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा जिला चिकित्सा पदाधिकारी अररिया, जिला पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी नरपतगंज एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को कहकर थक चुके हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। समय रहते हैं ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। जबकि पांच पंचायत में यह स्वास्थ्य केंद्र मुख्य माना जाता है, फिर भी इस पर किसी का ध्यान नहीं है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: