बिहार

राहुल गांधी भारत की आम जनता के आवाज हैं : विवेकानन्द पाठक

बलिया(संजय कुमार तिवारी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं फेफना विधानसभा नेता जैनेंद्र कुमार पाण्डेय मिंटू के नेतृत्व में सेवा सहायता दिवस के रूप में गडवार कैंप कार्यालय पर मनाया गया।इस मौके पर मजदूर एवं महिलाओं को सूखा खाद्य सामग्री आटा, चावल, नमक,माचिस मोमबत्ती, मसाला के पैकेट वितरित किया गया।उक्त अवसर पर कांग्रेस नेता विवेकानंद पाठक ने कहा कि राहुल गांधी भारत की आम जनता के आवाज हैं इस कोरोना महामारी में आम जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से उठाने का दृढ़ संकल्प लिया है। मगर केंद्र की तानाशाह सरकार राहुल गांधी के सुझाव को अनदेखी करने का काम किया है।जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि रोजी रोजगार ठप हो गए हैं। जनता पर आए दिन महंगाई की मार बढ़ती जा रही है जिससे भारत की आम जनता कराह रही।इस अवसर पर सूर्यकांत यादव,पूर्व प्रधान जलालुद्दीन खान, हीराराम,अभिषेक पांडेय सत्य प्रकाश सिंह, विवेक ओझा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

योग्य लाभुकों के राशन कार्ड आवेदनों की पोर्टल पर अपलोडिंग एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का निर्देश

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

लापता बच्चों की खोज और बरामदगी को लेकर पटना पुलिस का विशेष अभियान, CWPO को दिया गया प्रशिक्षण

error: