पटना, अजीत यादव। पटना साहिब लोकसभा अंतर्गत सोनामा पंचायत के खानपुर में माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अंशुल अविजित जी के पक्ष में जनसभा किया गया साथ में पूर्व भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकार भट्टाचार्य, पूर्व मंत्री विधायक, फतुहा डॉ रामानंद यादव भी मौजूद रहे.
पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र के सोनामा पंचायत में तेजस्वी ने अंशुल अभिजीत कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघर में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज अनर्गल बातें कर रहे हैं उन्हें जनता के सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री जी महगाई बेरोजगारी नौकरी पर बात ही नहीं करते है.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को जनता ने इस बार चुनाव में नकार दिया है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अभिजीत के पक्ष में अपना एक-एक वोट देने की अपील की.
साथ में प्रखंड अध्यक्ष पटना सदर मनोज यादव नगर अध्यक्ष डॉ दयानन्द यादव बखोरी यादव वेद यादव ओम प्रकाश यादव पप्पू जी बिनोद कुमार शैलेन्द्र यादव प्रमोद यादव श्याम नंदन जी रविता कुमारी सहित हजारो कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
