अररिया, रंजीत ठाकुर सरकार के निर्देशानुसार 1 मार्च 2025 शनिवार को जमीन विवाद निपटारे को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार हर शनिवार की भांति आज मजिस्ट्रेट हल्का कर्मचारी रविन्द्र कुमार के उपस्थिति में आयोजित किया गया। तो वहीं विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए फुलकाहा थाना के ए एस आई रमेश कुमार मौजूद रहे।
जनता दरबार में लगभग एक दर्जन से अधिक दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे। मजिस्ट्रेट ने बारी-बारी से दोनों पक्षों के जमीन से संबंधित कागजात को जांच करते हुए कई मामले का सुलह समझौता के तहत निष्पादन किया, तो वहीं कई मामले में आवेदक को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा है।
