बिहार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फरही में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): देश के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।”करें योग,रहें निरोग” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प के साथ ही आज 21 जून 2022 मंगलवार को नरपतगंज प्रखंड के फरही में निर्माणाधीन योग वेलनेस सेंटर पर सैकड़ों योग से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही ।अररिया जिले के कई गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योगपीठ के अररिया जिला के योग प्रचारक भाई पिंटू जी योगी के द्वारा किया गया जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला योग संरक्षक मदन मोहन मेहता जी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत भाई उमेश जी द्वारा एक गुरु भजन से किया गया। इसके बाद संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन ताराचंद यादव,डॉ मनोज यादव, अनिल यादव, विशेश्वर यादव एवं पूर्व मुखिया धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया, वहीं मंच संचालन पूर्व मुखिया धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने योग के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार हम योग करके अपने जीवन शैली को बदल सकते हैं एवं निरोगी काया प्राप्त कर सकते हैं। सामूहिक रूप से योग कराते हुए जिला योग संरक्षक मदन मोहन मेहता जी ने कहा कि योग का अर्थ सदैव युवा रह कर निरोगी जीवन व्यतीत करना है। योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प उपस्थित लोगों को दिलाया गया। योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से आज हजारों लोग कई गंभीर बीमारियों को मात देकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। इसका उदाहरण यहां भी देखने को मिला। लोगों ने किस प्रकार विभिन्न गंभीर बीमारियों से योग के माध्यम से छुटकारा पाया इसके विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस योग वैलनेस सेंटर के बन जाने पर कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का इलाज योग,प्राणायाम और आयुर्वेद के माध्यम से संभव हो सकेगा,इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। वही जाने-माने पत्रकार एवं अररिया जिले के पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटर अजातशत्रु ने मौजूदा अग्निपथ को लेकर बिहार सहित देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के नाम पर ट्रेनों में आग लगाने,रेलवे स्टेशन जैसी विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्ति आदि को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं को लेकर युवाओं से संयम बरतने की अपील की और उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी फैसले का विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है परंतु इसके साथ-साथ हमारे कर्तव्य भी है,जिसे हम सबों को नहीं भूलना चाहिए। आखिर इन संपत्तियों को नुकसान करके हम देश का ही तो नुकसान कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योगपीठ के पूर्व तहसील प्रभारी फारविसगंज जगत नारायण दास को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन धारण किया गया जिनका करीब 2 माह पूर्व निधन हो गया था।

कार्यक्रम का समापन देश भक्ति गीत “ए मेरे वतन के लोगों” से किया गया। इस कार्यक्रम में जिन लोगों की बड़ी सहभागिता रही, उनमें जिला युवा प्रभारी डॉ मनोज कुमार, जिला योग संरक्षक मदन मोहन मेहता, जिला योग प्रचारक भाई पिंटू जी योगी, योग शिक्षक मुन्ना कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, पवन कुमार,नंद किशोर कुमार, नीरज कुमार निराला, सुबोध कुमार गुप्ता, राजू भाई ,माधव भाई, पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटर अजातशत्रु जी, अमन जी राहुल जी, रमेश मेहता, कवि रणविजय यादव, नंदलाल मेहता एवं ओम ठाकुर के साथ-साथ महिलाओं में बहन द्रोपदी,बहन ललिता, बहन अनुपम, बहन प्रियंका, बहन नविता, बहन प्रीति, बहन उजाला, बहन सुनीता, बहन आरती शामिल हैं। इसके साथ ही वर्तमान सैनिक भाई अजय जी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: