बिहार

पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): वरीय पुलिस के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन द्वारा आए दिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इस कड़ी मे चौक थाना की पुलिस ने भी अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान दो पहिया वाहनों के कागजात एवं चालकों के हेलमेट, डिक्की की जांच की और वाहन चालकों से यातायात नियम पालन करने की अपील की। वाहन जांच के दौरान अन्य पुलिस कर्मी सहयोग करते नजर आए।

Advertisements
Ad 1

इस चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे चौक थाना के रमेश कुमार ने बताया की अपराध नियंत्रण, शराब बेचने और पीने वाले लोगों के विरुद्ध चेकिंग लगाकर वाहन चालकों को रोक कर ब्रेथएनलाइजर मशीन से जाँच किया जा रहा है। ताकि जो भी लोग शराब पिए पकड़े जाते है उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने बताया की इस तरह चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा ताकि क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बना रहे।

Related posts

यातायात पुलिस को क्रेन संचालन का प्रशिक्षण, सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई पर जोर

तनाव से मुक्ति का मंत्र: तक्षशिला कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी किल्लत : फुलवारी शरीफ में चोर गिरफ्तार

error: