बिहार

लूटकांड मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जमुई, मो. अंजुम आलम : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाभन टोला ठाकुरबाड़ी मोड़ के पास से 21 दिसंबर 2025 की रात एक युवक के साथ लूट कांड मामले का जमुई पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। मामले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिग को निरुद्ध कर होंडा शाइन बाइक बरामद किया गया है। उक्त जानकारी रविवार की शाम खैरा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी विश्वजीत दयाल ने दी है।

उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर 2025 की रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी दशरथ मोदी के पुत्र पंकज कुमार वर्णवाल जब अपने दुकान बंद कर वापस बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तो बाभन टोला ठाकुरबाड़ी मोड़ के पास तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर उनका बाइक होंडा शाइन, वीवो कंपनी का मोबाइल और 16000 रुपया नगद लूट लिया गया था। घटना के बाद सिकंदरा थाना कांड संख्या 388/25 दर्ज किया गया। उसके बाद उनके निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में जिला सूचना इकाई जमुई एवं सिकंदरा थाना अध्यक्ष वह अन्य पुलिस पदाधिकारीयो के साथ छापेमारी टीम का गठन किया गया।

Advertisements
Ad 1

गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत लूट कांड का सफल उत्पादन किया गया एवं लूटी गई होंडा शाइन बाइक को बरामद कर इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकि दो नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी शैलेन्द्र महतो के पुत्र राजीव कुमार और सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव निवासी संजय यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जबकि दो विधि विरुद्ध बालक हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जाएगा, जबकि दो नाबालिग को कोर्ट के आदेश के बाद पर्यवेक्षन गृह भेजा जाएगा।

आगे एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि इसके अलावा छापेमारी टीम छापेमारी के क्रम में दो बाइक सवार को पकड़ा गया जिसमें एक की पहचान कुख्यात अपराधी लखिसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव निवासी भगवान महतो के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है जो कई लूटकांड में वांछित है। जबकि गिरफ्तार बाइक सवार दूसरे युवक की पहचान शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसकुरी गांव निवासी दिलीप प्रसाद के पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में हुई है, जो बाइक चोरी मामले का अभियुक्त है। गिरफ्तार दोनों युवकों को संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया है ।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: