बिहार

पुलिस ने एक पिस्टल, 8.4 लीटर शराब और 20.50 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। बसमतिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसमतिया वार्ड- 06 में छापेमारी कर एक पिस्टल,8.4 लीटर शराब, एवं 20.50 किलो गाजा के अलावे भारतीय रुपया 52,830 तथा नेपाली रुपया 865 बरामद किया है। मौके से आरोपित अरविंद कुमार पिता कलानंद पासवान ग्राम बसमतिया वार्ड-06 को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Ad 1

इस छापेमारी अभियान में बसमतिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के अलावे अन्य पुलिस बल शामिल थे। थाना अध्यक्ष ने कहा सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा, शराब, एवं आर्म्स लाकर छुपा कर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर उक्त व्यक्ति को सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के ऊपर कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में आज अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

error: