झारखण्ड

बमबारी मामले का पुलिस ने अमन सिंह गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): जूही किया मोटर्स के बाहर बमबाजी किये जाने के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने इस काण्ड में शामिल अमन सिंह गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में अनुज कुमार सिंह, अरुण कुमार, जीशान खान, सूरज कुमार गुप्ता उर्फ़ प्रदीप कुमार, सद्दाम अंसारी और रोहित कुमार शामिल है.ये जानकारी धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, एक 7. 65 एमएम पिस्टल, दो देशी कट्टा, चार सुटली बम , 11 ज़िंदा कारतूस, नकद एक लाख रुपया, सात मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक मारुती स्विफ्ट डिजायर कार, घटना के दौरान आरोपी अरुण कुमार के पहने गए कपडे और जूते बरामद किये गए है. सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है.एसएसपी ने बताया की सभी आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया है.

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया की सभी अमन सिंह गैंग के सक्रीय सदस्य है. अमन सिंह व् आशीष रंजन सिंह उर्फ़ छोटू सिंह के निर्देश पर रंगदारी धनबाद के कई व्यवसायियों से मांगा गया है. इसके लिए ये लोग वर्चुअल नंबर का उपयोग करते थे.इस काण्ड को अंजाम देने में धनबाद जेल में बंद और फरार अपराधियों द्वारा योजना बनाने और हथियार बम के लिए धनराशि जुटाने की बात भी सामने आयी है जिसे सभी ने स्वीकार किया है.फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है.छापामारी दल में एएसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय, गोविंदपुर इन्स्पेक्टर सुधीर प्रसाद, बैंक मोड़ थाना प्रभारी रणधीर कुमार, धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार, पुटकी थाना प्रभारी सरोज सिंह, केंदुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव, पुलिस निरीक्षक धनबाद पुलिस लाइन प्रमोद कुमार सिंह सहित पुअनि सुमन कुमार, रमेश कुमार, रोहित कुमार सिंह बरवड्डा थाना, दीपक कुमार, नंदू कुमार पाल विक्रम कुमार सिंह नवल प्रकाश गोविंदपुर थाना सहित SAT के शाश्त्र बल शामिल थे.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: