बिहार

महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सकों ने मरीज एवं उनके परिजनों को कैंसर रोग के प्रति किया जागरूकता

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सकों ने मरीज एवं उनके परिजनों को कैंसर से संबंधित जानकारियां दी एवं कैंसर रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए परामर्श दिये । वहीं इस अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान में 34 लोगों ने रक्तदान किया जो पटना के विभिन्न इलाके से आये हुए थे । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान में 10 फरवरी तक चलने वाली , निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श शिविर प्रारंभ हो चुका है । इसमें परामर्श के साथ – साथ कैंसर की स्क्रीनिंग भी मुफ्त की जा रही है । कल संध्या से धर्मशाला में रहनेवाले सैकड़ों मरीज के परिजनों को शाम का भोजन मुफ्त में मिलने लगा है जो लगातार चलता रहेगा । ये जानकारी संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० एल ० बी ० सिंह ने दी

Related posts

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना राधारानी का प्राकट्य उत्सव, महाभिषेक और हरिनाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

error: