बिहार

फुलवारी शरीफ : प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने बच्चों को किया सम्मानित

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में आयोजित वार्षिक मूल्यांकन प्रगति पत्रक वितरण समारोह में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने इस कार्यक्रम में अभिभावकों को शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया और छात्र-छात्राओं को लगातार विद्यालय आने और अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ एक दूसरे बच्चों को भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया. उन्होंने शिक्षिका नीतू शाही के द्वारा विद्यालय में चलाए जा रहे हैं पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के प्रति उनकी लग्न,साथ ही बच्चों के प्रतिभा को निखारने का काम जाना और खूब सराहना की.

Advertisements
Ad 1

शिक्षिका नीतू शाही ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के टॉप 10 छात्रों को मैडल और सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया. दीपा को ‘बेस्ट स्टूडेंट’, सलोनी को ‘पर्यावरण मित्र’, गुनगुन को ‘बेस्ट डांसर’, संध्या को ‘स्वच्छता प्रेमी’, आरुषि को ‘कलाकार’, शिवानी को ‘खिलाड़ी’, रुही को ‘100% उपस्थिति’, और सोनाली, मानवी, सुमित, शिवम को ‘ऑल राउंडर’ के खिताब से नवाजा गया.

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: