अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी के जवानों ने कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह करीब 08:20 बजे शराब की बड़ी खेप के साथ दो मोटरसाइकिल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीमा पिलर संख्या 187 भोड़हर गांव के समीप नेपाल के तरफ से शराब ले कर आ रहे दो मोटरसाइकिल को जवानों ने नाका लगाकर रोकने का प्रयास किया। जैसे ही तस्कर जवानों को देखा की मोटरसाइकिल छोड़ भागने का प्रयास किया। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए शराब सहित दो बाइक को कब्जे में लेते हुवे एक तस्कर को धर दबोचा। वहीं एक तस्कर भागने में सफल रहा। जप्त शराब दिलवाले नामक कुल 950 बोतल वहीं गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला अंतर्गत प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर निवासी वीरेंद्र यादव पिता धर्म लाल यादव बताया गया है। जप्त सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी खानापूर्ति के बाद अग्रिम कार्यवाही हेतु फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। एसएसबी के इस अभियान में इंस्पेक्टर महेश कुमार, मुख्य आरक्षी राहुल कुमार, मंटू देबनाथ, आरक्षी फूलचंद, नीतूराज, आदि शामिल थे।
